संदेश

अगस्त, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"चिठ्ठी" chitthi

चित्र
  "चिठ्ठी" शेखर चार बहनों का इकलौता और सबसे छोटा भाई था। चारों बहनों की शादी हो चुकी थी। बीमारी के वजह से माता-पिता का निधन हो चुका था। चारों बहनों ने अपनी इकलौते भाई के लिए एक से बढ़कर एक लड़कियां ढूंढी। लेकिन शेखर हर बार कोई ना कोई बहाना बना देता और शादी के लिए मना कर देता। बहनें परेशान हो चुकी थीं। इस बार राखी पर अपने भाई से साफ-साफ बात कर लेने की ठान कर चारों मायके आई... यही एक ऐसा त्योहार होता था जब चारों बहने मायके आती थी। राखी बांधने का काम पूरा होने बाद चारों बहनें शेखर को घेरकर बैठ गई और एक-एक कर सवाल पर सवाल करने लगी कि वो क्यों किसी लड़की को पसंद नहीं कर रहा। परेशान होकर शेखर ने बता ही दिया कि वो अपने ऑफिस की एक लड़की पायल से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है। पायल एक अलग जाति से थी बहनों ने ऐतराज जताया कि उनके घर में ये सब नहीं चलता। दूसरी बहन बोली कि "हम अपने ससुराल में क्या जवाब देंगे। तीसरी बोली "अगर तुमने ऐसा किया तो हम समझेंगे हमारा मायका अब नहीं रहा। उसे लगा ऐसा कहने पर शेखर शायद अपना विचार बदल ले। शेखर जो बचपन से ही ज़िद्दी था उसने अप